फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया विरोध

Thu, 30 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर के वार्ड सात में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पहुंची महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में बुधवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली बोर्ड की टीम को स्थानीय महिलाओं के विरोध के चलते बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही महिलाएं मौके पर एकत्रित हो गईं और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। विरोध के बाद बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता चंद्रकांत भी वापस लौट गए।
महिलाओं सत्या देवी, राजो देवी, प्रकाशो देवी, मधु देवी, लता, सुमना, रिंकू, सुनीता और अनीता ने कहा कि उनके घरों में पहले से बिजली मीटर लगे हैं और वे नियमित रूप से बिलों का भुगतान कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है तो विभाग इसकी अधिसूचना सार्वजनिक करे और लोगों को जानकारी दे।
महिलाओं ने इस मामले की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान को भी दी। उन्होंने बिजली बोर्ड से कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले लोगों को विश्वास में लिया जाए और संबंधित अधिसूचना की जानकारी दी जाए।
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान ने बताया कि उन्हें वार्ड सात में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध की सूचना मिली थी। वहीं, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता चंद्रकांत ने कहा कि विरोध के कारण टीम बिना मीटर लगाए लौट आई। आगामी कार्रवाई के संबंध में विभागीय प्रबंधन से चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें