फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मट्टनसिद्ध में शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
मट्टनसिद्ध में शराब ठेके के विरोध में एकत्रित ग्रामीण
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत डुग्घा के समीप मट्टनसिद्ध में खुलने जा रहे शराब ठेके के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने एनएच के किनारे एकत्रित होकर शराब ठेके के विरोध में नारेबाजी की। राधाकृष्णन महिला मंडल डुग्घा खुर्द की प्रधान लवलीन ठाकुर, महिला मंडल लाहड़ और पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मट्टनसिद्ध में शराब ठेका न खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यहां जिस जगह पर शराब का ठेका खुल रहा है, इसके समीप गुग्गा मंदिर है। जहां पर रोजाना लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले भी यहां खुलने वाले शराब ठेके का जोरदार विरोध हुआ था, इसके चलते बाद में प्रशासन के आश्वासन पर शराब ठेका बंद कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से यहां शराब का ठेका खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र की महिलाओं और स्कूली बच्चों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जिस भवन में शराब का ठेका खोला जा रहा है सरकार को उस भवन और जमीन की जांच करनी चाहिए। क्योंकि यह क्षेत्र नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधीन आता है। इसलिए जांच होनी चाहिए कि भवन निर्माण के लिए टीसीपी की औपचारिकताएं पूरी हुई हैं या नहीं। अवैध निर्माण से सरकार को राजस्व के रूप में चपत लग रही है। टीसीपी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
उधर, पंचायत के उपप्रधान आंचल पटियाल ने कहा कि पंचायत प्रधान ने पंचायत सदस्यों की सहमति के बिना शराब ठेका खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है, जो गलत है। उपप्रधान ने कहा कि अगर गांव की महिलाएं चाहती हैं कि यहां शराब का ठेका नहीं खुलना चाहिए तो जबरन शराब का ठेका किसी भी सूरत में नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान-
सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यहां पर शराब ठेका खोलने की अनुमति दी गई है।
-वरुण कटोच, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें