फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार का डट कर मुकाबला करें महिलाएं: स्वाति

विज्ञापन
भोरंज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा, सीडीपीओ और अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

घरेलू हिंसा और शोषण का डट कर मुकाबला करें महिलाएं
आंगनबाड़ी केंद्र दयालड़ी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलीं उपमंडल अधिकारी स्वाति
कहा, एनीमिया से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं और किशोरियां अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं देती हैं। इस कारण उनमें एचबी यानी खून की कमी आ जाती है। इससे महिलाओं और बेटियों को गर्भावस्था और अन्य मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पौष्टिक आहार के अभाव में एनीमिया समेत अन्य बीमारियां आसानी से जकड़ लेती हैं। विभिन्न शारीरिक समस्याओं और कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक आहार लें। यह बात एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र दयालड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अगर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा हो रही हो तो वे पुलिस या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में शिकायत दे सकती हैं। ऐसे में विभाग के सुरक्षा अधिकारी एवं पर्यवेक्षक इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करते हैं। एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह के अत्याचार का सामना नहीं करना चाहिए, बल्कि ऐसी स्थिति का डटकर सामना कर उसकी शिकायत करनी चाहिए, ताकि महिलाएं भय मुक्त और सुरक्षित जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से सीधा संवाद रहता है और कार्यकर्ता जागरुकता प्रदान करने में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ का काम कर रही हैं और वोटर पहचान पत्र बनाने में बेहतर सेवाएं दे रही हैं। इस मौके पर सीडीपीओ भोरंज जीत राम चौधरी ने मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 माह से 6 साल के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष पौषाहार की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों में की गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज जीतराम चौधरी ने कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, बालिका समृद्धि योजना और महिला सशक्तीकरण बारे में बताया।
बाक्स:
-अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय है। कार्यक्रम में महिलाओं को कुपोषण के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और अगर महिलाएं और बेटियां स्वस्थ रहेंगी, तभी स्वस्थ समाज होगा। -तारा ठाकुर, वृत्त पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग भोरंज
-इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं और किशोरियों को घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों की जानकारी मिली। साथ ही पोषाहार के अभाव में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी भी मिली है।
-सुनीता रानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दयालड़ी
-अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स एक सराहनीय कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता फैलती है। इसमें महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
-वीना शर्मा, सेंटर हेड टीचर, प्राथमिक पाठशाला भोरंज
-एसडीएम भोरंज ने समय निकाल कर जिस तरह की जानकारी इस कार्यक्रम में दी है, उसका आने वाले समय में महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। ग्राम पंचायतों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन

-संतोष कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बस्सी
-सभी विभागों को मिलकर कुपोषण जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। यहां आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को काफी लाभदायक जानकारियां मिली हैं, जिसका उन्हें अपने जीवन में लाभ मिलेगा।
-सरोज कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बलोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें