फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को अधिनियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
महिला दिवस पर मटाहनी में आयोजित विधिक जागरुकता शिविर में उपस्थित अधिवक्ता व अन्य महिलाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन चेयरमैन उपमंडलीय विधिक सेवा समिति हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को मटहाणी के एडीआर सेंटर में किया गया। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव अनीश कुमार ने महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता रेखा शर्मा ने महिलाओं को यौन शोषण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और महिलाओं के कार्य स्थल पर शोषण के विरुद्ध अधिकार, बाल श्रम मजदूरी, बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता स्नेह लता ने दहेज निरोधक अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा, विवाह और तलाक के बारे में, प्रसव पूर्व निदान तकनीकी विनिययन और दुरुपयोग निवारण अधिनियम 1994 के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कैरियर प्वांइट विश्वविद्यालय से संजीव कुमार ने महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें