फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ताल स्कूल के सूर्यांश ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
सैनिक स्कूल के लिए चयनित ताल का सूर्यांश।
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल के छात्र सूर्यांश कुमार, पुत्र अजय कुमार ने सैनिक स्कूल की छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पास कर पाठशाला और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने कक्षा अध्यापक पंकज शर्मा तथा समस्त स्टाफ समेत सूर्यांश और उसके माता-पिता को बधाई दी तथा उनके बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की। सूर्यांश के पिता अजय कुमार पेशे से टैक्सी चालक हैं। इस विषय पर अजय कुमार ने कहा कि बेटे ने सैनिक स्कूल की परीक्षा जो कठिन परीक्षाओं में से एक है उसे उत्तीर्ण कर उनका सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं। दूसरा बेटा शिवांश अभी चौथी कक्षा में पढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक और सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें