फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बांस और चलाखडू के आभूषण बनाना सीख रही महिलाएं

Mon, 19 Jan 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चलाखडू से किए गए कान के झूमके। संवाद - फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
हमीरपुर। दंगडी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर से 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। इस शिविर में महिलाओं को बांस, चलाखडू और पुराने सामान व कबाड़ से आकर्षक आभूषण तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के आभूषण बनाना सीख रही हैं, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रशिक्षण शिविर आरसेटी हमीरपुर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उपलब्ध संसाधनों का रचनात्मक उपयोग सिखाना है। रविवार को शिविर में प्रशिक्षक सीमा ने महिलाओं को कबाड़ और घर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले बांस व चलाखडू से आभूषण, की-चेन और प्लेट आदि आकर्षक वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आभूषण निर्माण के साथ-साथ उनके विपणन और बिक्री से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है, ताकि महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर मिलेंगे, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। शिविर के आगामी चरण में महिलाओं को ऊन के साथ पुराने स्टोन से आभूषण व उपयोगी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चलाखडू से किए गए कान के झूमके। संवाद- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।

चलाखडू से किए गए कान के झूमके। संवाद- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें