नादौन में आयोजित शिविर के दौरान उपस्थित महिलाएं बीडीओ निशांत शर्मा के साथ।
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के सामुदायिक भवन में स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड के अंतर्गत आने वाली वेला, भरमोटी, बलडूहक और रंगस इत्यादि पंचायतों से संबंधित महिलाओं ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
इसका आयोजन पीएमएफएमई केंद्र सरकार की योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को विकसित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान विकास खंड के 137 लाभार्थियों को दो दिन प्रशिक्षण दिया गया और महिलाओं को खाद्य पदार्थ जैसे सीरा, बडिय़ां, सेमियां, पापड़ अचार, चटनी, जैम, मशरूम और दूध से बने उत्पादों के बारे में प्रशिक्षित किया।
संचालक डिजिटल स्किल सर्टिफिकेशन के संयोजक डॉ. अमरदीप चंदेल एवं अनिल चौहान, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े निखिल धीमान, जितेन्द्र वर्मा, कृष्ण पाल, नीना, सरिता उपस्थित थे।