पनसाईं स्कूल के विद्यार्थी एनआईटी में भ्रमण के दौरान।
धनेटा(हमीरपुर)। यूथ एंड इको क्लब ग्रांट के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनसाई में कक्षा नवमी से जमा दो तक के बच्चों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण में राज कुमार, वीरेंद्र कुमार, देशराज, मीना कुमारी, सीमा देवी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ग्यारह ग्रां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ बच्चों की नैतिक शिक्षा और उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। तभी बच्चे आदर्श नागरिक बनेंगे और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये और मिडल स्कूल चंबेह तथा प्राइमरी स्कूल ग्यारहग्रां को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, समूहगान, लोकगीत, लोक नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में पंचायत प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान अमृत लाल, ज्ञान चंद, देव प्रकाश अग्निहोत्री, सुरेंद्र अग्निहोत्री, मनोज शर्मा सहित अभिभावक और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद