दशमल पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञ डॉ.
जाहू (हमीरपुर)। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दशमल पंचायत में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 महिलाओं ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने महिलाओं को स्थानीय एवं प्राकृतिक उत्पादों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, संरक्षण और मूल्य संवर्धन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर पहुंचे भोरंज ब्लॉक किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं जाहू जिला परिषद वार्ड के सेक्टर प्रभारी जीवन दत्त लक्की ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। शिविर के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जाहू पंचायत प्रधान चमन लाल काकू, दशमल पंचायत प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान जगदेव चंद, शिल्पा और अंजलि सहित अन्य उपस्थित रहे।