फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की ढांक से गिरकर मौत, पिता ने दामाद के खिलाफ करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत चकमोह में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने दामाद पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपमंडल गांव लाड़ी तरखाना के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री की शादी चकमोह में हुई थी। उसका दामाद उसकी पुत्री के साथ बिना वजह मारपीट, गाली गलौज करता था। 3 नवंबर को उसके दामाद ने उसके बड़े भाई को फोन करके बताया कि आपकी भतीजी ढांक से गिर गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दामाद की मारपीट और गाली गलौज से उसने ढांक से छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें