नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जंगलू गांव में गलती से जहरीला पदार्थ खा लेने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मौत के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। 39 वर्षीय सरोज कुमारी की तबीयत गत 13 दिसंबर को खराब हुई थी। जिसके कारण परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेकर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान बुधवार को सरोज कुमारी की मौत हो गई। महिला अपने पीछे पति, बेटा और बेटी छोड़ गई है। विवाहिता ने किस वजह से जहरीले पदार्थ का सेवन किया अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नी लाल ने बताया कि महिला की मौत बारे पुलिस को टांडा से सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। मौत के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।