फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Thu, 16 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
शराब माफिया। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं ने हमीरपुर में मोर्चा खोला। महिलाओं ने जिला प्रशासन पर शराब माफिया के बारे में सारी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन पर ढुलमुल रवैये का आरोप लगाते हुए वीरवार को बजूरी पंचायत की महिलाओं ने हाथों में पोस्टर उठाते हुए सड़कों पर उतरकर जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को स्थानीय पंचायत का भरपूर समर्थन मिला। ग्राम पंचायत बजूरी के अंतर्गत शराब माफिया के खिलाफ सड़कों पर सारी पंचायत की महिलाओं ने एकजुटता दिखाकर माफिया विरोधी रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन


उन्होंने नशे का कारोबार करने वाले और शराब माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि इलाके में नशे का कारोबार बंद करें अन्यथा अंजाम के लिए तैयार हो जाएं। महिलाओं ने कहा कि शराब माफिया यहां पर आने वाली पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहा है।

पंचायत प्रधान बलवंत कुमार और उपप्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। महिलाओं का कहना है कि यहां बिक रही अवैध शराब की प्रशासन को जानकारी है।

इसके बावजूद अवैध शराब माफिया पर प्रशासनिक कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। पंचायत वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन पर तुरंत कार्रवाई की जाए वरना आने वाले समय में आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें