फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर थाने में महिला पर मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सुजानपुर के तहत भेरड़ा पंचायत में क्यारी में नाली बनाने से रोकने पर महिला ने दूसरी महिला से मारपीट कर डाली। इस संबंध में प्रियंका चंदेल पुत्री सुरजीत सिंह गांव अठलंबर डाकघर भेरड़ा तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 जुलाई को वह घर में ही थी। समय करीब नौ बजे उसकी पड़ोसन विमला देवी आंगन में आई और फलों व सब्जी की क्यारी में नाली बनाने लगी। जब उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने रोककर गाली-गलौज और लड़ाई झगड़ा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें