फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मशरूम उत्पादन और कपड़े के बैग बनाकर महिलाएं सुधार रहीं आर्थिकी

Wed, 19 Nov 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिवा स्वयं सहायता समूह की प्रधान संतोष कुमारी।
विज्ञापन
हमीरपुर। मशरूम उत्पादन और कपड़े के बैग से कई महिलाओं को न सिर्फ स्वरोजगार मिल रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। यह महिलाएं घर के काम के साथ ही मशरूम उत्पादन से अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

सपलूही की संतोष कुमारी अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। शिवा स्वयं सहायता समूह की प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि समूह में दस महिलाएं जुड़ी हैं। खुद स्वावलंबी बनने के साथ वह अन्य महिलाओं को भी काम देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं।
समूह से जुड़ी महिलाएं मशरूम का उत्पादन, कपड़े के कैरी बैग, दीपक आदि बना रही हैं। इस कार्य से हर महिला महीने में आठ से दस हजार आसानी से कमा रही हैं। सीजन पर आमदनी में भी इजाफा होता है। मशरूम उत्पादन सितंबर से अप्रैल तक होता है। मशरूम 200 रुपये प्रति किलोग्राम दिया जाता है। वहीं, कैरी बैग की कीमत 200 रुपये से शुरू होती है। इसके आकार के आधार पर कीमत तय की जाती है।
विज्ञापन


निजी स्कूल में अध्यापक हैं संतोष कुमारी

सपलूही की संतोष कुमारी निजी स्कूल में अध्यापक हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। संतोष ने बताया कि अभी सिड्डू बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है। अभी समूह की ओर से बनाए गए उत्पाद जिला के कुछ क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे इनका दायरा बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं से भी आग्रह किया है कि वह घर के दैनिक कार्यों से कुछ समय निकालकर काम कर घर के खर्चों में सहयोग करें।

शिवा स्वयं सहायता समूह की प्रधान संतोष कुमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें