आभूषण चोरी मामले में आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अप्पर बाजार नादौन से आभूषण चोरी करने वाली मुख्य आरोपी महिलाएं मुरादाबाद से गिरफ्तार हुई हैं। आरोपी महिलाओं के साथ उनके गिरोह का एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है जोकि चोरी की घटना में संलिप्त था। आरोपी महिलाएं सुनीता देवी, ममता और पुरुष जितेंद्र ने 28 जनवरी को दिनदहाड़े नादौन के अप्पर बाजार में आभूषण विक्रेता की दुकान से पांच लाख रुपए के आभूषण चुराए थे। इसके बाद 9 फरवरी को नादौन पुलिस ने यूपी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब रविवार को मुख्य आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस टीम ने महिलाओं से चोरी किए हुए सभी आभूषणों की रिकवरी कर ली है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि अप्पर बाजार में चोरी के मामले में मुख्य आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन का पुलिस डिमांड मिला है।