फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों का पैसा हड़पना चाहती है कांग्रेस सरकार : राकेश

Mon, 03 Mar 2025 05:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, भाजपा पर बयानबाजी से पहले प्रदेश के लिए अपना योगदान बताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह कहने का हक नहीं है कि प्रदेश से भाजपा के सांसदों की अनदेखी की बजह से केंद्रीय बजट में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को बयानवीर बनने से पहले केंद्र में अपने 60 वर्षों के इतिहास को पढ़ लेना चाहिए। आखिर छह दशक में हिमाचल को उनके समय में क्या-क्या सौगातें मिली हैं, इसका जवाब भी देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बजट 2025-2026 में आयकर का दायरा बढ़ने से प्रदेश के कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस को इसका सीधा लाभ पहुंचा है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 5 लाख का ऋण सब्सिडी ब्याज पर उपलब्ध होता रहेगा। हिमाचल को आने वाले 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलने से हिमाचल की आर्थिकी में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का दायरा 2028 तक बढ़ा दिया है। मटौर-शिमला,कीरतपुर-मनाली,जालंधर-मंडी व अन्य कार्य प्रगति पर है। एम्स, मेडिकल कॉलेज, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा, ट्रिपल आईटी ऊना, सैटेलाइट पीजीआई सेंटर ऊना, मेडिकल डिवाइस पार्क हरोली और हिमाचल को अपना दूरदर्शन का चैनल देना भी हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मंदिरों का पैसा भी हड़पना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें