फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर के साथ पेड़ से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ाग्रा में महिला की मौत के बाद पूछताछ करते पुलिस कर्मचार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ाग्रा के गुरुवन में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन


42 वर्षीय सुनीता देवी ने सोमवार की रात घर पर परिवार के साथ भोजन ग्रहण किया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सोने चले गए। महिला के पति कृष्ण चंद ने कहा कि जब सुबह पांच बजे वह उठे तो पत्नी घर पर नहीं थी। उन्होंने जब तलाश शुरू की तो घर के साथ ही पेड़ से पत्नी का शव लटका मिला। महिला का पति पेशे से वाहन चालक है और उनके दो बच्चे हैं जो पढ़ रहे हैं। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि बड़ाग्रा पंचायत के गुरुवन में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें