फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पति से 1000 नहीं मिलने पर महिला ने छोड़ा घर

Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पति से 1000 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर ही छोड़ दिया। महिला किसी बाइक सवार के साथ उपमंडल भोरंज पहुंची।
विज्ञापन

मामला जिला मंडी का है, जहां पर एक महिला ने अपने पति से 1000 रुपये मांगे थे, लेकिन रुपये नहीं मिलने पर वह नाराज होकर देर रात घर से निकल गई। वह एक बाइक सवार के साथ सुबह भोरंज पहुंची। इस दौरान परिजनों ने उसके घर से गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, भोरंज पुलिस को महिला की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। तमाम जानकारियां लेने के बाद उसे मंडी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह परिवार प्रवासी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें