फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, दो डॉक्टरों सहित तीन पर मामला दर्ज

Tue, 27 Aug 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पित्ताशय के ऑपरेशन के बाद रविवार देर रात को एक 23 वर्षीय महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नादौन शहर के एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस घटना में भारी संख्या में एकत्रित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और एक नर्स, उसके भाई और एक चिकित्सक के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी क्षेत्र के मझीन के निकटवर्ती दबकेड़ गांव की 23 वर्षीय प्रियंका पत्नी जीवन कुमार को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार शाम को उसका पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद प्रियंका ने अपने परिजनों और बच्ची से बात भी की थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और उसे हिरासत में लेने की मांग करने लगे। महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक नर्स और उसके भाई के साथ ही एक डॉक्टर की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने अस्पताल के तीन डॉक्टरों को एक कमरे में बंद कर दिया और पांच घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। सूचना मिलने पर नादौन थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची। हमीरपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और डीएसपी नितिन चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का पति, जो कि कश्मीर में सेना में तैनात है, जब तक नादौन नहीं पहुंचा, तब तक लोग महिला के शव को नहीं उठाने पर अड़े रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 1:30 बजे तीनों डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला का शव उसके पति के आने के बाद सोमवार तड़के सुबह 3:30 बजे उठाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला अपने पीछे पति सहित एक वर्ष तथा 3 वर्ष की दो छोटी मासूम बच्चियों छोड़ गई है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद हृदयाघात से महिला की मौत हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे मौत के कारण

थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। परिजनों के शिकायत के आधार पर निजी अस्पातल के दो डॉक्टरों और एक नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नादौन के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें