हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पक्का भरो क्षेत्र की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
मृतक रुचि (30) एनआईटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर कार्यरत थी। बुधवार दोपहर को महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। यहां पर उसकी गंभीर हालत के चलते उसे उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरानआधी रात को महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष वालों की तरफ से मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। मृतका का पति अर्धसैनिक बल में तैनात है और वह आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी छोड़ गई है। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।