फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ज्वेलर की दुकान से अंगूठी चोरी करने वाली महिला काबू

Sat, 12 Apr 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन में पिछले दिनों एक ज्वेलर की दुकान से शातिर महिला ने बड़ी चालाकी से अंगूठी को चुरा लिया था, अब पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है। इसे पकड़ने में सबसे अधिक मेहनत ज्वेलर द्वारा ही की गई है। उन्होंने महिला को अपने लोगों की सहायता से पहचाना और उसका पीछा किया, जब यह तसल्ली हो गई कि यही महिला है तो उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस भी अपने स्तर पर मेहनत कर रही थी। बाद में पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे किसी बाहरी राज्य से पकड़ लिया। महिला ने नकली अंगूठी रखकर असली को चुरा लिया था। उसने इस वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जिसका पता चलने पर ज्वेलर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। अंगूठी का वजन अधिक बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें