फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 12 Apr 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर अस्पताल में मरीजों को अब पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सुजानपुर अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों में एनेस्थीसिया, ऑर्थो, सर्जरी, गायनी और आंख रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को भी हमीरपुर अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता था। अब मरीजों की दौड़ हमीरपुर के लिए नहीं लगेगी बल्कि सुजानपुर में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन

सुजानपुर अस्पताल में रोजाना 200 से 250 ओपीडी रहती है। एमओ (एनेस्थीसिया) विशेषज्ञ के रूप में डॉ. आयुषी रानी, डॉ. काजल एमओ (सर्जरी), डॉ. आकृति वर्मा एमओ (ओबीजी), डॉ. तनवी चंदेल एमओ (ओप्थामोलोजी), डॉ. पीयूष कुमार एमओ (ऑथोपेक्सि) शामिल हैं। सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 18 पद हैं, जिनमें से आठ भरे थे जबकि दस खाली थे लेकिन पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से रिक्त पदों की संख्या भी कम होगी।



-सुजानपुर अस्पताल के लिए पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के ऑर्डर हुए हैं। सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा, जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कविता महाजन, बीएमओ सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें