फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने बिना सूचना निजी भूमि में खड़े पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के कई गांवों में बिजली बोर्ड ने बिना बताए ग्रामीणों की मलकीयत भूमि पर उगे हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। इन गांवों में चौकी कनकरी, लंबलू और आसपास के कई गांव शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बोर्ड ने उनकी निजी भूमि पर उगे दर्जनों पेड़ों को बिना सूचना के काट दिया है।
विज्ञापन

गलत तरीके से की गई कटाई के कारण कई पेड़ ठूंठ बन गए हैं। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। लोगों ने बिजली बोर्ड के इस कारनामे की शिकायत बिजली बोर्ड प्रबंधन के अलावा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत निशुल्क हेल्पलाइन पर भी कर दी है। ग्रामीणों में प्यार सिंह, मनोज कुमार, सुभाष चंद, रमेल सिंह, बबली देवी, ममता ठाकुर, कृष्णा देवी, कंचन ठाकुर, रीता कुमारी, सीमा कुमार तथा उत्तम सिंह ने प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच करवाने और मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार और वन विभाग आए दिन जनता से पेड़-पौधे लगाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, दूसरी ओर हरे पेड़ों को बिना सूचना काटे जा रहा है। वहीं, बिजली बोर्ड ने इन पेड़ों की कटाई के पीछे अजीबोगरीब तर्क दिया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि बिजली की तारों के आसपास कई विशालकाय पेड़ उग आए थे, जिस कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। तूफान से इन पेड़ों की टहनियां बिजली लाइन पर गिरने से कई वार बिजली बोर्ड को नुकसान पहुंच चुका है। यही नहीं बिजली लाइनों के पेड़ से छूने के कारण कई बार लोगों को भी हादसों का भय सताता रहता था। ग्रामीणों ने इस बारे में बिजली बोर्ड को शिकायत देकर करंट से बचाव के चलते इन पेड़ों की छंटाई की मांग उठाई थी। जिसके चलते यह पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन

कोट
चौकी कनकरी में काटे गए हरे पेड़ों के मामले की जांच की जाएगी। इस बारे में जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राजेश वशिष्ठ, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर।
बयान-
बिजली उपमंडल लंबलू के तहत बिजली लाइनों के आसपास कई बड़े पेड़ उग आए थे। बारिश व तूफान के कारण पेड़ों की टहनियां बिजली तारों से छू रही थीं। जिस कारण बिजली बोर्ड को कई बार नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए पेेड़ों की छंटाई की गई है।
विज्ञापन

केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें