फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्दी का परिवहन पर असर, कम होने लगीं सवारियां

Thu, 25 Dec 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन बेहाल होने लगा है। इसका असर परिवहन पर भी पड़ रहा है। सवारियों की कम संख्या होने के कारण एचआरटीसी की आय में भी कमी आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि अभी प्रतिदिन की आय में करीब 10 से 15 हजार का अंतर आ रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आगामी दिनों में यह अंतर 20 से 25 हजार तक पहुंच सकता है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के पास करीब 135 बसें हैं। यह बसें 183 रूटों पर चलती हैं। डिपो की दिन की आय करीब दस लाख रुपये है। वहीं, अब यह आय नौ लाख 80 व 90 हजार तक पहुंच रही हैं।
वैसे तो सर्दी का असर हर तरफ है, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की आय में गिरावट से डिपो को रोजाना नुकसान उठाना पड़ता है। ठंड में सवारियां सफर में कम कर रही हैं। शाम को जाने वाले रूटों में काफी कम सवारियां होती हैं। इससे चालक-परिचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि सर्दियों में डिपो की आय में कुछ कमी आती है। आम दिनों की तुलना में सवारी की आमद कम हुई है। तय रूटों पर बसों को समय से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें