सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पलाही गांव में एक व्यक्ति से पुलिस ने छह बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। थाना प्रभारी सुजानपुर बीते सोमवार को थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ शाम के समय गश्त व यातायात चेकिंग करता हुआ पलाही में पहुंचा तो सूचना के आधार पर प्रभुदयाल निवासी गांव और डाकघर बीर बगेहड़ा तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर की दुकान पलाही से 4 बोतलें देसी व 2 बोतलें अंग्रेजी शराब बिना लाइसेंस या परमिट के बरामद की गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।