फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुरुष नसबंदी कार्यक्रम 20 के बाद शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर की मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, डॉ. रमेश रत्तू, डॉ अंकित, डॉ. अरविंद, डॉ. सुनील सहित सभी खंडों के बीएमओ और जिला जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला और अन्य मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने सबसे पहले सभी ब्लॉकों से कोविड-19 के होम आइसोलेशन मरीजों के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 जन आंदोलन की शपथ भी दिलाई। डॉ. सोनी ने मातृ सेवा, शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों को गृह संगरोध में किट जरूर उपलब्ध करवाएं। डॉ. सोनी ने शिशु प्रतिरक्षण टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम और 20 नवंबर के बाद पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाने व लोगों को जागरूक कर पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए। क्योंकि जिला में पुरुष नसबंदी नाममात्र है और यह नलबंदी के बजाय बहुत आसान है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कोविड-19 के बचाव के उपायों सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जिले में सुचारु चलाने के लिए कहा। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने कोविड-19 जन आंदोलन के अंतर्गत इसके बचाव के लिए आयोजित की जा रही जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें