फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच निर्माण कार्यशैली में सुधार न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र राणा ने लोगों की समस्याओं को लेकर निर्माण कंपनी और प्रशासन को चेताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। निर्माणाधीन मंडी-हमीरपुर एनएच 3 नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के प्रभावितों से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से समुचित संवाद नहीं हो रहा है। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था और सरकार को चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क निर्माण के दौरान पानी की पाइपलाइनों को भी उखाड़ दिया गया है। इससे लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच टौणी देवी से आगे स्थित प्रसिद्ध कोल्हू सिद्ध मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। कोल्हू सिद्ध में पहुंचकर बुधवार को पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने नुकसान का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन से चर्चा की। उन्होंने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कहा। उन्होंने चेताया कि यदि प्रशासन और निर्माण कंपनी समय रहते इन मुद्दों का समाधान नहीं करते तो लोग विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें