फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम ढलते ही तेंदुआ जोल गांव के पास दहाड़ना कर देता है शुरू
विज्ञापन

लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोल में शाम ढलते ही तेंदुआ दहाड़ना शुरू कर देता है। इससे लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अब यह भी डर सताने लगा है कि छोटे बच्चों को स्कूल में अकेले कैसे भेजें। आजकल फसल और घास चारों तरफ फैला हुआ है। लोग अब खेत खलिहान में भी जाने से कतरा रहे हैं। शाम ढलते ही तेंदुआ गांव के पास दहाड़ना आरंभ कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि 3 से 4 तेंदुए क्षेत्र में घूमने की आशंका है। पिछले दिनों मेहर सिंह की बकरी को भी तेंदुए ने मार डाला था। क्षेत्रवासियों में मेहर चंद, गौरव डोगरा, प्रेम चंद भारद्वाज, कुलदीप चंद भारद्वाज, जगत राम भारद्वाज, यशवंत भारद्वाज, शशि भारद्वाज, नीरज भारद्वाज, गोपाल दास, पप्पू इत्यादि ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जोल गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। कुछ साल पहले भी तेंदुआ जोल गांव के 2 व्यक्तियों को घायल कर चुका है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए के कारण दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रक्षक शुभम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। विभाग जोल गांव के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें