फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी से हमीरपुर को बनाएंगे टीबी मुक्त : डीसी

Thu, 05 Dec 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति, जिला टीबी फोरम और टीबी मुक्त अभियान से संबंधित बैठक की अध्यक्षता क
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सात दिसंबर से 17 मार्च तक 100 दिवसीय विशेष अभियान ‘जनभागीदारी’ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज आदि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को यहां जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति, जिला टीबी फोरम और टीबी मुक्त अभियान से संबंधित अन्य समितियों की बैठक के दौरान टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने यह जानकारी दी। टीबी मुक्त अभियान में सर्वप्रथम टीबी के रोगियों की पहचान के लिए टेस्टिंग जरूरी है।
रोगी की पहचान के बाद उसका पूर्ण उपचार सुनिश्चित करवाना तथा उसको पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना अति आवश्यक है। टीबी की आशंका वाले लोगों एवं समूहों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। टीबी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आम लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए, 100 दिवसीय अभियान को ‘जनभागीदारी’ नाम दिया गया है। 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सरकारी विभागों में निक्षय सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और सभी विभागों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, अन्य जनप्रतिनिधि, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें