फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जीएमसी हमीरपुर में स्किन, गायनी और फिजियोलॉजी में कर सकेंगे पीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हमीरपुर में अब तीन नए विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई हो सकेगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कॉलेज को एमडी/एमएस की तीन विषयों स्किन, गायनी और फिजियोलॉजी में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अब अभ्यर्थी इन विषयों में पीजी की पढ़ाई के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को गायनी विषय में चार, त्वचा (स्किन) में दो और फिजियोलॉजी में दो सीटों की मंजूरी मिली है। बीते वर्ष प्रदेश सरकार और अटल मेडिकल विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एनएमसी को इन विषयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इन विषयों में पढ़ाई शुरू होने से कॉलेज की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी और यह मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इन विषयों में फैकल्टी पहले से उपलब्ध हैं, और अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान एनएमसी से कम्यूनिटी मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स और सर्जरी विषयों में भी पीजी कोर्स शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजेगा, क्योंकि इन विभागों में फैकल्टी और सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें