फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गई सुक्खू सरकार की स्टार्टअप योजना : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रेस बयान में प्रदेश सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर हर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए 10 करोड़ के हिसाब से 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड का प्रबंध करेगी। इससे युवा अपने लिए रोजगार के साधन जुटाएंगे और अन्य लोगों को रोजगार भी देंगे। चुनाव के एक साल तक सरकार इस फंड के नाम पर खामोश रही। गत नवंबर माह में सरकार ने इस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत की विधिवत घोषणा की। अखबारों में बड़े-बड़े इश्तहार छपे, सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे। सरकार ने इस योजना के तहत उत्पादन इकाई लगाने के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद में सब्सिडी देने की बात की। हजारों की संख्या में प्रदेश के युवाओं ने आवेदन भी किया लेकिन योजना की घोषणा हुए आठ माह का समय बीत गया लेकिन अभी तक एक भी युवा को इस योजना का लाभ नहीं मिला। ऐसे में युवाओं को सरकार ने जानबूझकर अधर में लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें