फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनोटू में फिर थमे एचआरटीसी बस के पहिये, यात्री परेशान

Fri, 27 Jun 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनोटू में खराब हुई बैजनाथ डिपो की बस। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर) । एचआरटीसी बैजनाथ डिपो की बस के पहिए बुधवार रात 9:00 बजे धनोटू में थम गए। बस में आई खराबी के कारण सफर कर यात्री काफी परेशान हुए। करीब एक घंटे बाद यात्रियों के लिए अन्य बस की सुविधा मुहैया करवाई गई।
उसके बाद यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह बस बीते दिन शाम 5:15 बजे बैजनाथ से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सुजानपुर उपमंडल के तहत आते धनोटू में जब बस पहुंची तो इंजन में दिक्कत आ गई। चालक और परिचालक की ओर से बस को ठीक करने का प्रयास किया गया। जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो बैजनाथ डिपो की अन्य बस की सुविधा यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर बस अड्डे पर बैजनाथ डिपो की अन्य बस मौजूद थी, जिसे धनोटू बुलाया गया। इसमें यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ जब एचआरटीसी की बसें खराब हुई हैं। अक्सर बसों में खराबी आती है, जिससे बस में सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने भी एचआरटीसी प्रबंधन से बसों की जांचकर रूट पर भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें