फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं वितरण्ा में गड़बड़ी पर फ्लोरमिल पर होगी कार्रवाई

Mon, 13 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम की ओर से फ्लोरमिल को भेजी गेहूं में गड़बड़ी सामने आई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी है। अब निदेशालय की तरफ से आदेश मिलने के बाद फ्लोरमिल के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हमीरपुर जिला की एक मिल को बीते साल 2500 क्विंटल गेहूं का स्टॉक भेजा था। फ्लोरमिल को पिसाई के बाद आटा उचित मूल्य की दुकानों में भेजना था। हालांकि दिसंबर माह के बाद उचित मूल्य की दुकानों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले आटे पर रोक लगा दी।

विभाग की टीम फ्लोरमिल में जांच के लिए पहुंची तो मिल के गोदाम में न यह गेहूं मौजूद है और न ही जिले की उचित मूल्य की दुकानों को आटा भेजा गया। मिल के स्टॉक में गेहूं मौजूद है, लेकिन मौके पर पहुंची जांच टीम ने गेहूं को गायब पाया।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि सरकार के आटा सप्लाई बंद करने के आदेश के बाद गेहूं को आटा के रूप में उचित मूल्य की दुकानों में नहीं भेजा गया। अंदेशा है कि आटा डिपुओं में भेजने के बजाय मार्केट में बेच दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक की गई मामले की जांच में संबंधित मिल मालिक ही दोषी पाया जा रहा है। विभागीय टीम अब मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के एसएसओ प्रताप सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें