फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्हाट्सएप ग्रुप विवाद पहुंचा थाने

Tue, 02 Jun 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत कनौह में पंचायत चुनाव के दौरान बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर हुआ विवाद थाने पहुंच गया है। शिकायतकर्ता विजय कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी कनौह ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान वह प्रधान पद की उम्मीदवार रहीं। प्रचार के लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। परिणाम आने के बाद वह ग्रुप से सदस्यों को हटाने का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान रात करीब 10:21 बजे उन्होंने एक सदस्य को ग्रुप से हटाया, जिस पर दूसरे सदस्य ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर अशोभनीय संदेश भेजे गए। कुछ देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया, जिसमें उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें