फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कार्य के लिए व्हाट्सऐप पर मिलेगा कर्फ्यू पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। कृषि कार्य के लिए प्रशासन और कृषि विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान मोबाइल से व्हाट्सऐप मैसेज भेज कर्फ्यू पास प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में कर्फ्यू के चलते सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इस कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूर्ण रूप से कमर कसकर इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार है। लेकिन, कृषि आधारित प्रदेश होने के कारण किसानों के लिए सरकार ने कर्फ्यू में ढील नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन हमीरपुर की ओर से किसानों को कृषि कार्य करने के लिए राहत देने की मांग की गई। इन समस्याओं को देखते हुए कृषि विभाग के बिझड़ी स्थित कार्यालय में ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं। जिसके चलते किसान अब घर बैठे कृषि कार्य के लिए पास प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों को इन व्हाट्सऐप नंबर पर एक सादे कागज पर आवेदन करना होगा। किस कार्य के लिए पास चाहिए और कहां से कहां तक जाना है, यह पूरी जानकारी देनी होगी और साथ में अपना आधार कार्ड का फोटो भी भेजना होगा। जिस व्हाट्सऐप नंबर से आप यह जानकारी भेजेंगे, उसी नंबर पर आपको पास उपलब्ध हो जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विकास अधिकारी डॉ. नेहा के व्हाट्सऐप नंबर 8580535136 और डा. हेमराज वर्मा के व्हाट्सऐप नंबर पर 9816350423 पर किसानों को कृषि कार्य के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी। इस संदर्भ में विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग बिझड़ी डॉ. हेमराज वर्मा ने किसानों से निवेदन किया है कि वह उपयुक्त कार्यों के लिए ही अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन करें, ताकि व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाया जा सके। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह एक सादे कागज पर अपनी पूर्ण जानकारी, जिसके लिए उन्हें पास की आवश्यकता है भेज दें और अपना कांट्रेक्ट नंबर भी उस पर लिख दें। किसी तरह की असुविधा के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें