फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वंशिका और शिवांश का स्कूल पहुंचने पर स्वागत

Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के दो प्रतिभागियों ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में हुई 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। मेधावी छात्रों वंशिका व शिवांश का स्कूल पहुंचने पर हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजगीर सिंह ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभागगियों ने सात राउंड में जिला के निजी स्कूलों को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह स्कूल के लिए सबसे बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब स्कूल के दोनों छात्र बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि पर दोनों प्रतिभागियों व अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें