फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति से एक दिन पहले निभाई शादी की रस्में, 5000 कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी की ग्राम पंचायत गवारडू के गांव लोहाखर में शादी की रस्में अनुमति से एक दिन पहले निभाने पर आयोजकों का पांच हजार रुपये का चालान कटा है। शुक्रवार को तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने आयोजकों को जुर्माना लगाया। ग्राम पंचायत गवारडू के गांव लोहाखर में लड़के की शादी है।
विज्ञापन

आयोजकों ने 22 मई को लड़के की शादी की अनुमति ली हुई थी, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को ही शादी की रस्में शुरू कर दीं। तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा जब मौके पर पहुंचे तो नियमों के अनुसार बंदिशें टूटती हुई दिखीं। डॉ आशीष शर्मा ने नियमों को तोड़ने पर परिवार के मुखिया को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। तहसीलदार ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें