फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोनिवि को 1.23 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन सड़कों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। जगह-जगह बारिश के कारण पानी खड़ा हो गया। वहीं निकास नालियों से भी पानी बाहर आकर सड़कों पर बहने लगा। बारिश से लोक निर्माण विभाग को 1 करोड़ 23 लाख 95 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें सड़कें, डंगे आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश के मंगलवार को डटवाल पंचायत के टिक्कर गांव निवासी रामप्यारी की पशुशाला गिर गई। इस कारण उन्हें 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सोमवार को हुई बारिश के कारण ग्राम पंचायत भोटा के डैन गांव के निवासी मदन गोपाल का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण उन्हें 5000 रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें