फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 7 नये मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 7 नये मामले
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के सात और मामले सामने आए हैं। बंगलूरू से लौटे एक ही गांव के 4 लोगों समेत कुल 6 लोग कोरोना संक्त्रस्मित पाए गए हैं।
बुधवार शाम को इन 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि 3 अगस्त को बंगलुरू से आई तहसील टौणी देवी के गांव पंजोत की 42 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवक और 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनके अलावा चंडीगढ़ से आया बजरोल क्षेत्र के गांव पलभू का 24 वर्षीय युवक और 5 अगस्त को होशियारपुर से आई तहसील बिझड़ी के गांव घोरी डाकघर ढबरी की 31 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए सभी लोग गृह संगरोध में रखे गए थे और अब इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, दवा कंपनी में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाला एक 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्ति हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। यह युवक गत दिवस पंचकूला से हमीरपुर अपने घर लौटा था। युवक का सैंपल चंडीगढ़ में ही लिया गया था। इसकी रिपोर्ट बुधवार देर शाम को पॉजिटिव आई। चंडीगढ़ से हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्त्रस्मित युवक को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही इसके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी है। जिला में अब कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या 378 पहुंच गई है। हालांकि जिला में 305 कोरोना संक्त्रस्मित मरीज स्वास्थ्य और चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला में सक्त्रिस्य मामलों की संख्या 69 रह गई है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि दवा कंपनी में काम करने वाला एक युवक कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है। मरीज को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें