फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी स्कूल में बच्चों को ऊर्जा बचाने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने दो घंटे स्कूल और आस पड़ोस में किया श्रमदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में बुधवार को इस वर्ष के थीम दक्षतापूर्वक उपयोग करके ऊर्जा बचाएं पर आधारित विद्यार्थियों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने दो घंटे स्कूल और आस पड़ोस में श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता एवं दक्षतापूर्वक उपयोग करके ऊर्जा को बचाने का संकल्प लिया और शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 31 मई तक चलेगा। लेकिन, स्वच्छता अभियान हर किसी का हर दिन का, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाभियान है। इसमें सबको अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए भी प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



इसके अलावा कमरे से निकलते समय पंखा एवं बिजली को बंद करने और सोच समझ कर बिजली उपकरणों का उपयोग करने का आह्वान किया ताकि भविष्य के लिए भी ऊर्जा संरक्षित की जा सके। स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व स्वच्छता प्रहरियों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई के साथ जागरूकता रैली निकाल कर समाज को इस महा अभियान में सहयोग एवं भाग लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। इस मौके पर सुरेश, राजेश, कृृष्ण, तनु, विजय, मनोज, रीता, कुसुम, सुमन,अदिति, नेहा, सोनू, संजीव, हेम लाल सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें