फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रचंड गर्मी से सूखने लगे जलस्रोत, सप्लाई के समय में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दर्जन से अधिक पेयजल योजना में 25 फीसदी से अधिक पानी की कमी
विज्ञापन


भोरंज में सबसे अधिक पेयजल संकट, लोगों की मांग नहीं हो पा रही है पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में प्रचंड गर्मी से अब पेयजल योजनाएं भी सूखने लगी हैं। योजनाओं में घटते जलस्तर के कारण पेयजल सप्लाई की समयावधि में कटौती कर दी गई है। जिले में सबसे अधिक पेयजल संकट भोरंज विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। दो दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं के स्रोतों में 25 फीसदी से अधिक पानी में कमी हुई है। ऐसे में इन योजनाओं में पेयजल सप्लाई की समयावधि में कटौती कर दी गई है। एक घंटे की सप्लाई में 15 से 30 मिनट कम किए गए हैं। बीते कई दिनों से बारिश न होने से प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। एक ओर जंगलों में आग भड़की हुई है, वहीं गर्मी भी अपने प्रचंड वेग पर है। ऐसे में पानी की मांग अधिक बढ़ गई है लेकिन पेयजल योजनाओं के स्रोत सूखने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। पानी की सप्लाई में कटौती करने को जल शक्ति विभाग मजबूर हो गया है। पानी की सप्लाई में कटौती से लोगों को दिनचर्या के कार्य निपटाने में दिक्कतें आना शुरू हो गई है। पशुपालकों और किसानों को अधिक दिक्कतें पेश आ रही है। पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। भोरंज 18 उठाऊ पेयजल योजनाओं में पानी के स्रोत सूखने लगे हैं। मेवा बमसन लगवाल्त्ती, चैंथ और सीर खड्ड के साथ बनी उठाऊ पेयजल योजना बडैहर, धमरोल व जोल, मैरा ककरोल, पल्ली रोपडी के स्रोत में पानी की कमी हुई है। अगर एक सप्ताह तक गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहता है कि पेयजल संकट बढ़ जाएगा। दो घंटे तक चलने वाली मोटरें एक घंटे तक ही चल रही हैं। इससे जल शक्ति विभाग भोरंज मंडल के की करीब एक लाख से अधिक आबादी पर पेयजल संकट मंडरा गया है। भोरंज के अलावा हमीरपुर जिले के अन्य क्षेत्रों में खड्डों में पानी की कमी से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




कोट

जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि पेयजल योजनाओं के स्रोत में पानी की कमी दर्ज हुई है। गर्मी के चलते यह दिक्कत पेश आ रही है। पानी की कमी के कारण पेयजल सप्लाई के समय में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें