फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भलेड़ा योजना में गहराया पेयजल संकट

Tue, 05 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच पेयजल योजना भारीं भलेड़ा में पेयजल संकट गहरा गया है। इस समस्या से क्षेत्र के करीब 17 गांवों के जूझ रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय लोक कल्याण मंच लंबलू का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान रोशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में एडीसी रूपाली ठाकुर और आईपीएच अधिकारियों से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधान रोशन लाल ने कहा कि पेयजल योजना का मुख्य स्रोत गुद्धवीं खड्ड है। योजना से पानी एकत्रित कर छयोड़ी टैंक में डाला जाता है। खड्ड में बनी पेयजल योजना की गैलरी की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस कारण वहां पर मात्र दो फुट पानी ही जमा होता है। पंप चलने के करीब आधे घंटे बाद ही गैलरी खाली हो जाती है। इससे पेयजल भंडारण टैंक में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है।

उन्होंने बताया कि स्रोत के पास ही एक चैकडैम बना हुआ है जहां पर शरारती तत्वों द्वारा कूड़ा कर्कट, गंदगी एवं मृत पशुओं को फेंका जाता है। इसी गंदे पानी का रिसाव उक्त पेयजल स्रोत तक है। इससे इस योजना के तहत आने वाले 17 गांवों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पेयजल योजना ठेकेदार के अधीन है। ठेकेदार की लापरवाही से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यही नहीं पंप हाउस की मोटरे खराब होने पर समय पर ठीक नहीं करवाया जाता है जिससे ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। वहीं आईपीएच विभाग के एक्सईएन नीरज भोगल ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

 इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में केएस चौहान, पुरूषोतम ठाकुर, अजय, विकास शर्मा, शक्ति चंद, अजय कुमार, सुरेश कुमार, सीता राम, सरोज कुमारी, कांता देवी, दिनेश, सुख देव, देश राज सहित अन्य भी मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें