फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में लीक होकर पहुंच रहा शौचालय का पानी

Tue, 26 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पानी की लीकेज हो रही है। शौचालयों की निकासी नालियां खराब हो गई है जिस कारण भवन के दीवारों पर पानी रिस रहा है। इस कारण दीवार से होते हुए पानी कमरे में आ रहा है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्टाफ सदस्यों को भी इमरजेंसी इलाज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रोगियों एवं तीमारदारों में सुनील कुमार, प्रदीप, अभिनव, राकेश, सुमित आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष भूतल पर है। ऊपरी मंजिलों के शौचालयों की निकासी पाइपें दीवारों से सटी हैं। हालांकि भवन को बने करीब 16 साल से अधिक का समय हो गया है। ऐसेे में दीवारों के भीतर लगाई निकासी पाइपें जर्जर हो गई हैं, जबकि कई जगह से ब्लॉक भी हो गई हैं।

इसके चलते शौचालयों और वॉशरूम का पानी इमरजेंसी कक्ष में आ रहा है। इससे रोगियों और उनके तीमारदारों को ही नहीं, बल्कि चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों को भी आपातकाल में रोगियों को उपचार देने में परेशानी हो रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज की समस्या का समाधान करवाया जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


   एमएस डॉ. अर्चन सोनी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही लीकेज समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें