फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी में बढ़ा जलस्तर, नादौन पुलिस ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
नादौन में बढ़ा ब्यास का जलस्तर।  संवाद
विज्ञापन
नादौन/कांगू (हमीरपुर)। ब्यास नदी किनारे नादौन पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और लोगों से ब्यास नदी सहित नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है। नदी किनारे झुग्गी झोपड़ी में रह रहे प्रवासी लोगों को भी पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि वह नदी के किनारे न जाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऊपरी इलाकों कुल्लू, मनाली, मंडी में भारी बारिश के बाद बादल फटने से भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। इसके साथ ही नदियां भी उफान पर हैं। लगातार बरसात होने से पानी को भारी मात्रा में छोड़ा गया है और आगामी दो तीन दिन तक ब्यास नदी का जलस्तर काफी मात्रा में बढ़ने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। वीरवार को नादौन पुलिस ने बिना किसी कारण ब्यास नदी किनारे खड़े लोगों को वहां से निकलने की हिदायत दी। इस मौके पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार सहित अन्य पुलिस दल के सदस्य मौजूद रहे। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पुलिस की एक टीम बनाई गई है जो लगातार नदी किनारे सतर्कता बढ़ाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें