फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में मिला वार्ड सदस्य का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत स्थानीय गेस्ट हाउस में एक वार्ड सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय श्रीनाथ निवासी गांव घलूं के तौर पर हुई है। यह पंचायत के वार्ड सदस्य भी थे। बुधवार दोपहर श्रीनाथ ने इस गेस्ट हाउस में एक कमरा लिया। उन्होंने अपने बेटे सुरेंद्र को फोन कर बताया कि बस न मिलने के कारण वह यहीं रुक गए हैं। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि वृद्ध ने वीरवार दोपहर को भोजन किया जबकि रात के समय पूछे जाने पर उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जब कर्मचारी कमरे में नाश्ते के लिए पूछने गए तो कमरे का दरवाजा खुला था और वृद्ध बेसुध होकर पड़ा था। जिसकी जानकारी कर्मचारी ने अपने मालिक को दी। मालिक की सूचना पर पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा साक्ष्य जुटाये। इस संबंध में मृतक के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि उसके पिता मानसिक तौर पर परेशान रहते थे और वह अकसर दो चार दिनों के लिए घर से बाहर चले जाते थे और वापस आ जाते थे। इस बार भी वह 2 दिनों से बाहर थे। उसने बताया कि उसकी माता का देहांत 15 वर्ष पूर्व हो चुका है। जबकि वह, उसका भाई और एक बहन विवाहित है। इस संबंध में अतिरिक्त प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें