फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में अल्ट्रासाउंड के लिए महीनाभर करना पड़ रहा इंतजार

Fri, 03 Apr 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बड़सर में ओपीडी के बाहर अल्ट्रासाउंड रूम के बंद दरवाजे। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए एक माह का इंतजार करना पड़ रहा है। अगर किसी को आपात स्थिति में अल्ट्रासाउंड करवाना हो तो उन्हें निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में दो वर्ष बाद भी रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भर पाया है। इसके चलते सप्ताह में एक दिन ही सुविधा मिल पाती है, ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों में राकेश, प्रदीप, सुमन, रामलाल, सुनीता, राजेश आदि ने कहा कि सिविल अस्पताल में हमीरपुर, ऊना और हमीरपुर से प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा न मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड महीने में केवल 2-3 बार ही हो पा रहे हैं, ऐसे में गर्भवती महिलाओं के साथ पेट दर्द विकारों के मरीजों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने मांग की है कि ऐसी जांच सुविधाओं को रोजाना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट को बुलाकर सप्ताह में एक दिन जांच करवाई जा रही है। अस्पताल में चल रही व्यवस्थागत समस्याओं को लेकर विभाग और सरकार से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, ताकि जल्द ही स्थिति में सुधार हो सके। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें