फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में चीनी के कोटा के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 10 Feb 2016 05:07 PM IST
गगन दीप, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के राशनकार्ड धारकों को फरवरी माह में चीनी के कोटे के लिए दोबारा इंतजार करना होगा। फरवरी माह की चीनी का कोटा आखिरी सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। कोटा मार्च माह में ही उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।
विज्ञापन


चीनी के टेंडर न होने से इस माह चीनी की आपूर्ति देरी से होगी। इससे प्रदेश भर के 18,24,361 राशनकार्ड धारक प्रभावित होंगे। सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने दिसंबर माह में चीनी के टेंडर करवाए थे। इस दौरान नवंबर माह में भी डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंची।

वहीं, चीनी की महंगी दरें होने के बावजूद कारपोरेशन ने चीनी के दो माह के लिए टेंडर किए। इसके चलते डिपुओं में नवंबर से जनवरी माह तक का कोटा एक साथ जनवरी माह में उपभोक्ताओं को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, जनवरी में टेंडर की अवधि पूरी हो गई। ऐसे में फरवरी माह में डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं पहुंच पाया। विभागीय नुमाइंदों की मानें तो 15 फरवरी के बाद चीनी के टेंडर होंगे। टेंडर प्रक्रिया में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा। इसके चलते 22 जनवरी के बाद ही चीनी की आपूर्ति हो सकेगी।

डिपुओं में चीनी की सप्लाई माह के अंत तक पहुंचेगी। अधिकतर डिपुओं में उपभोक्ताओं को फरवरी माह का कोटा अप्रैल माह में मिल सकेगा। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से राशन के टेंडर समय पर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने राशनकार्ड धारक

जिला        राशनकार्ड धारकों की संख्या
बिलासपुर        1,05,190
चंबा        1,29,029
हमीरपुर        1,30,511
कांगड़ा        4,26,147
किन्नौर        20,331
कुल्लू        1,10,815
मंडी        2,96,994
शिमला        2,03,380
सिरमौर        1,24,260
सोलन        1,35,167
ऊना        1,33,930
लाहौल स्पिति    8,607
कुल        18,24,361
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें