सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता से पोस्टर, गीत और वीडियो प्रतियोगिता शिक्षण संस्थाओं में करवाई गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राजकुमार और स्वीप नोडल अधिकारी राजेश्वर भाटिया इस दौरान उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और गीत-संगीत से मतदाता जागरूकता फैलाई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि ब्लाॅक सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले तमाम शिक्षण संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।