फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू

Thu, 28 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर से दिन के समय दिल्ली के लिए एक और वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। एचआरटीसी पालमपुर डिपो ने लंबे समय से बंद चल रही पालमपुर-दिल्ली वोल्वो बस रूट को दोबारा बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री पालमपुर-दिल्ली वोल्वो बस में सफर का फिर से लुप्त उठा सकते हैं। यह वोल्वो बस वाया फोरलेन होकर ही रूट पर दौड़ रही है। वोल्वो बस हमीरपुर बस अड्डा से सुबह 9:30 बजे वाया फोरलेन होते हुए दोपहर 1:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच रही है। वहीं, शाम को 6:00 बजे यात्रियों को दिल्ली में उतार रही है।
दिल्ली से सुबह 7:00 बजे पालमपुर के लिए रवाना हो रही है। दिन के समय वोल्वो बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। तारा देवी डिपो की हमीरपुर से दिल्ली रूट पर बस पहले से चलाई जा रही है।
विज्ञापन

बस अड्डा हमीरपुर से दिल्ली के लिए जाने वाले वोल्वो के तीन रूट सात माह से ठप थे। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मात्र एक वोल्वो की सुविधा से सीट के लिए भी यात्रियों में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अब एक ओर वोल्वो बस शुरू होने से यात्रियों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राज कुमार पाठक ने बताया कि हमीरपुर बस अड्डा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें