फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Fri, 03 Oct 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर वीरवार को हमीरपुर में विजयदशमी पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, एकत्रीकरण और शस्त्र पूजन से हुआ।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन भी निकाला। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। टाउन हॉल हमीरपुर के प्रांगण तथा बड्डू में आयोजित कार्यक्रमों में 180 स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने भाग लिया। टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष विजय पुरी ने शिरकत की।
मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने संघ की 100 वर्षों की अखंड साधना पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे पंच परिवर्तन के इन विषयों को अपने आचरण और व्यवहार में अपनाकर उन पर सतत कार्य करने का संकल्प लें तथा राष्ट्र को उन्नति की दिशा में ले जाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

उन्होंने शक्ति पूजन और शस्त्र पूजन की परंपरा को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि शक्ति के बिना शस्त्र और शस्त्र के बिना शक्ति अधूरी है, शस्त्र पूजन समर्पण का प्रतीक है और शक्ति संपूर्ण ब्रह्मांड की आधारशिला है। इस अवसर पर विहिप प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय, व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर, शिव मंदिर कमेटी के महासचिव विनोद पूरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें